Gold Silver

भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व मंत्री ने बोले प्रदेश सहित बीकानेर के विकास कार्यों पर लगा ग्रहण, देखे वीडियों

 

भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व मंत्री ने बोले प्रदेश सहित बीकानेर के विकास कार्यों पर लगा ग्रहण, देखे वीडियों
बीकानेर। प्रदेश की भाजपा सरकार ने ये एक साल तो गोठें जीमने में ही निकाल दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घोषित विकास कार्यों को नयी बोतल में पूराने जूस की तर्ज पर लोगों के सामने अपनी उपलब्धियों की तरह गिना रही है। ये कहना था पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला का। कल्ला ने प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार को निष्क्रिय सरकार बताते हुए प्रदेश सहित बीकानेर के विकास कार्यों को ठप्प करने का आरोप लगाया। कल्ला ने कहा की मौजूदा सरकार फाटकों की समस्याओं से लेकर सडक़ों, यूनिवर्सिटी और अन्य मूलभुत सुविधाओं देने में विफल रही है। यहां तक की कांग्रेस सरकार के अंतिम वर्ष में स्वीकृत विकास कार्यों को भी रोका गया है। बीकानेर के मौजूदा विधायकों को विधायक कोटा की राशि रिलीज करवाने में ही एक वर्ष बीत गया है। ऐसे में कैसे इस सरकार से विकास की उम्मीद की जा सकती है। इस वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बीकानेर में लॉ एंड ऑर्डर की विफलता, नशाखोरी और अवैध हथियारों तस्करी को लेकर सरकार को घेरा।

Join Whatsapp 26