
महिला अपराध से जुड़े दो प्रकरण : घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग की, विवाहिता ने ससुर पर लगाए संगीन आरोप






घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग की
खुलासा न्यूज, बीकानेर। घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करने और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में विवाहिता ने नोखा निवासी ललित, सोरभ, प्रदीप, मुकेश, राधाकिशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 नवम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित उसके घर में घुसे और गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद आरोपित ने उसकी जेठानी व उसके साथ अभद्रता की और छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दहेज प्रताडऩा के मामले में विवाहिता ने ससुर पर लगाए संगीन आरोप
खुलासा न्यूज बीकानेर। विवाहिता के साथ ससुर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित पक्ष उसका ससुराल है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जब प्रार्थिया द्वारा आरोपियों की मांग को पूरा नहीं कर पाई तो आरोपियों ने उसका स्त्रीधन हड़प लिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


