[t4b-ticker]

अगर आप प्रवासी राजस्थानी है तो ये अधिकारी करवाएंगे आपको रेल यात्रा

-राजस्थान आने वाले लोगों के लिए जारी की नोडल अधिकारियों की सूची
-रेल मंत्रालय ने कहा, सीधे स्टेशन न पहुंचे लोग
-श्याम मारू-
बीकानेर। लॉक डाउन के दौरान देश भर में फंसे राजस्थानी श्रमिकों के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर रेल मंत्रालय ने न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए विशेष श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। राजस्थान सरकार देश के हर हिस्से में फंसे राजस्थानी प्रवासियों को घर लाना चाहती है। इसके लिए लोगों को ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक राज्य में फंसे प्रवासियों से सम्पर्क किया जा रहा है। राज्यों के हिसाब से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इससे सम्बंधित राज्य में फंसे लोग उस राज्य के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी से भी सम्पर्क कर सकते है। उदाहरण के लिए यदि आप केरल में फंसे हैं तो केरल के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसफ (9414021211) से सम्पर्क करें। रेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल राज्य द्वारा सौंपी गई सूची के लोगों को ही यात्रा करवाई जाएगी। लसूची के अनुसार रेलवे सम्बंधित राज्य से किराया राशि वसूल करेगा और लॉक डाउन के लिए छपवाई गई विशष टिकटें राज्य को देगा। राज्य ये टिकटें सम्बंधित यात्री को सौंप देगा। रेल मंत्रालय ने कहा है कि लोग सीधे रेलवे स्टेशन न पहुंचे।

ये हैं नोडल अधिकारी
आन्ध्र प्रदेश में फंसे लोगों के लिए
-पी. रमेश 9462876188
-जंगा श्री निवास राव 9929799297

असम में फंसे लोगों के लिए
-ओमप्रकाश 7086425900
-संजीव कुमार नर्जरी 9672700111

बिहार व झारखण्ड
-श्रीमती अपर्णा अरोड़ा 9829811500
-विजय कुमार सिंह 8239676869

दिल्ली
-श्रीमती टी.जे. कविता 7073732226
-धीरज श्रीवास्तव 9910322344

गुजरात
-नवीन महाजन 9829238488
-श्रीमती गायत्री राठौड़ 9414110200
-गोविंद गुप्ता 9414184848
-भूपेन्द्र साहू 7574802100

हरियाणा व हिमाचल प्रदेश
-हेमंत कुमार गेरा 9928230000
-रूपिन्दर सिंह 9592390111

कर्नाटक
-मंजू राजपाल 9414144733
-दिनेश एम.एन. 9782823839

केरल
-बीजू जॉर्ज जोसफ 9414021211

मध्यप्रदेश
-के.के. पाठक 9413389090
-डॉ दीपनारायण पाण्डे- 9414077486

महाराष्ट्र
-भास्कर सावंत 9929111199
-श्रीमती मुग्धा सिन्हा 7042150000
-विकास कुमार 9982530000
-चूनाराम जाट 8764853008

उड़ीसा
-बिष्णु चरण मल्लिक 9414066050
-यू.आर. साहू 9413351212

पंजाब
-नवीन महाजन 9829238488
-सुनील दत्त 9414078800

तमिलनाडू
-डॉ. आर. वेंकटेश्वरन 9829211111
-वी. श्रवण कुमार 9414152444

उत्तर प्रदेश व उतराखण्ड
-प्रवीण गुप्ता 9414026333
-संजय अग्रवाल 8107571111

पश्चिम बंगाल में फंसे लोगों के लिए
-श्रीमती श्रेया गुहा 9999350601
-अश्वनी भगत 9414444464
-सुश्मित बिस्वास 9001999970

Join Whatsapp