Gold Silver

बड़ी खबर- कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ खुद को गोली मारी, थाने से मात्र 100 मीटर दूर हुई घटना

खुलासा न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ में कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मारकर खुद को भी शूट कर लिया। बेगूं थाने से महज 100 मीटर दूर किराए के मकान में सोमवार शाम 6:30 बजे यह घटना हुई। दोनों कॉन्स्टेबल प्रोबेशन पर है और एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। रोल कॉल के बाद सियाराम अपने कमरे में सर्विल पिस्टल लेकर बैठा था। जैसे ही पूनम कमरे में घुसी, सियाराम ने उसके सीने में गोली मार दी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में बेगूं उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को चित्तौडग़ढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर डीएसपी अंजलि सिंह और थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण मौके पर पहुंचे। अस्पताल के सारे गेट बंद कर दिए गए हैं। एमओटी में इलाज चल रहा है। चित्तौडग़ढ़ एसपी सुधीर चौधरी का कहना है कि बेगूं में हमारे में कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी है। दोनों को सीरियस हालत में चित्तौडग़ढ़ लाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। दोनों में क्या विवाद था? इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच में लग गई है।

Join Whatsapp 26