Gold Silver

बीकानेर सहित इन जिलों में बर्फीली हवाओं की शुरुआत, 15 शहरों में बढ़ी ठंड,शीतलहर का अलर्ट

बीकानेर सहित इन जिलों में बर्फीली हवाओं की शुरुआत, 15 शहरों में बढ़ी ठंड,शीतलहर का अलर्ट
्रजयपुर। उत्तरी भारत के राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी से प्रदेश की ओर ठंडी हवाएं चल रही है। इन ठंडी हवाओं ने प्रदेश को सर्दी के आगोश में ला दिया है। प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों के तापमान में भारी गिरावट आई। सिरोही जिले के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान में 9.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को माउंट आबू का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस था जबकि रविवार को गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उत्तरी भारत की ओर से चलने वाली शीतलहर की वजह से प्रदेश के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
15 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में शीतलहर चलना शुरू हो गई है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज सोमवार 9 दिसंबर को शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। कल मंगलवार को भी शेखावाटी के सीकर, झुंझुनूं और चूरू के साथ उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़ और गंगानगर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेश के 15 शहर ऐसे रहे जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इनमें माउंट आबू, सिरोही, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, करौली, धौलपुर, अंता बारां, भीलवाड़ा, अलवर, चित्तौडग़ढ, गंगानगर, संगरिया, वनस्थली, डबोक और पिलानी शहर शामिल है।

Join Whatsapp 26