हथियार सप्लाई करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

हथियार सप्लाई करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले की महाजन पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने कतरियासर निवासी महेन्द्र मेघवाल को गिरफ्तार किया है, जिसने सरदारशहर कस्बा निवासी रामदयाल को हथियार दिया था। थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार अवैध पिस्तौल के साथ रामदयाल को गिरफ्तार किया था। जिससे की गई पूछताछ में उसने कतरियासर निवासी महेन्द्र मेघवाल से हथियार को खरीदना बताया। जिस पुलिस ने महेन्द्र मेघवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बीतीरात को उसे गिरफ्तार किया। जहां गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |