बीकानेर कचहरी पोस्ट ऑफिस का होगा पुनरुद्वार, सांसद निधि से 15 लाख स्वीकृति

बीकानेर कचहरी पोस्ट ऑफिस का होगा पुनरुद्वार, सांसद निधि से 15 लाख स्वीकृति

हरिटेज लुक और दुलमेरा के लाल पत्थर से बनेगा पोस्ट भवन,
खुलासा न्यूज बीकानेर। पब्लिक पार्क स्थित कचहरी परिसर उप डाकघर के जर्जर भवन का सांसद निधि के 15 लाख रु से पुनरुद्वार होगा। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सत्य प्रकाश आचार्य और भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने संपर्क कर प्रयास किया तथा बार एसोसिएशन बीकानेर अध्यक्ष से पत्र लिखवा कर केंद्रीय मंत्री से संपर्क किया। इस पर स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 15,00,000 रू डाकघर हेतु जारी किये, साथ ही सॉफ्ट बॉल के खिलाडिय़ों के लिए उपकरण हेतु ?200,000 स्वीकृत किए जाने पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत,पूर्व महामंत्री अनिल शुक्ला पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन,मनीष आचार्य मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री,मुकेश ओझा ने स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 15,00000 स्वीकृत करने पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |