बीकानेर: भाजपा में अब संगठन के चुनाव कराने की तैयारियां शुरू, यह अध्यक्ष पद की दौड़ में

बीकानेर: भाजपा में अब संगठन के चुनाव कराने की तैयारियां शुरू, यह अध्यक्ष पद की दौड़ में

बीकानेर: भाजपा में अब संगठन के चुनाव कराने की तैयारियां शुरू, यह अध्यक्ष पद की दौड़ में

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूर्ण। अब संगठन के पुनर्गठन की कवायद तेज हो गई है। देहात के 27 और शहर के 10 मंडल अध्यक्षों का चयन इस माह के अंत तक संभव है। अगले महीने दोनों ही जगह नए जिलाध्यक्ष भी तय होंगे। शहर और देहात में मंडल अध्यक्षों के लिए कवायद तेज हो गई है। कहने को भले संगठन चुनाव नाम दिया गया हो मगर ज्यादातर नहीं बल्कि सभी जगह आम सहमति या एक पक्ष का पलड़ा भारी होने की प्रक्रिया से मंडल अध्यक्ष तय होंगे। देहात भाजपा में 27 मंडल हैं जबकि शहर में 10 मंडल अध्यक्ष तय होंगे। इस महीने के अंत तक सभी जगह चुनाव हो सकता है। वरना अगले महीने के पहले सप्ताह तक तो पूरी प्रक्रिया करनी होगी। मंडल अध्यक्ष के बाद असली कवायद शुरू होगी क्योंकि तब जिलाध्यक्षों का चयन करना है।

सूत्र बताते हैं कि उसके लिए अभी से गोटियां सेट होने लगी हैं। शहर में जो नाम दौड़ में शामिल हैं उनमें महावीर रांका, नारायण चोपड़ा का नाम शामिल है। इसके साथ ही विजय आचार्य भी रिपीट की दौड़ में हैं। इन नामों में किसी पर सांसद सहमत नहीं होंगे किसी पर विधायक। इसलिए कॉमन फैक्टर वाले नाम पर सहमति हो सकती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |