
अवैध नशीली प्रतिबंधित टेबलेट्स की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार






खुलासा न्यूज, बीकानेर। अवैध नशीली प्रतिबंधित टेबलेट्स की खेप के साथ दो आरोपियों को कालू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन व सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना कालु में गश्त के दौरान कुल 680 नशीली प्रतिबंधित टेबलेटस के साथ दो आरोपी गोविन्द राम पुत्र लाभूराम जाति ब्राह्मण उम्र 25 साल निवासी राजासर चैहडिया पीएस भानीपुरा जिला चुरू व पवन कुमार पुत्र आसुराम जाति सुथार उम्र 34 साल निवासी वार्ड नम्बर 07 कालू पीएस कालू जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान रवि कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना जामसर के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में धर्मवीर उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कालु, सुन्दरलाल कानि., कालुराम कानि. राजेन्द्र प्रसाद कानि., विजय सिंह कानि., दीपचन्द कानि. शामिल रहे।


