टूटी सड़के, गंदगी ,आवारा पशु सबसे ज्याद महापौर के वार्ड में लेकिन फिर चुनाव लड़ने को तैयार, देखें वीडियो

टूटी सड़के, गंदगी ,आवारा पशु सबसे ज्याद महापौर के वार्ड में लेकिन फिर चुनाव लड़ने को तैयार, देखें वीडियो

टूटी सड़के, गंदगी ,आवारा पशु सबसे ज्याद महापौर के वार्ड में लेकिन फिर चुनाव लड़ने को तैयार, देखें वीडियो

खुलासा न्यूज़। नगर निगम में महापौर और पार्षदों का का कार्यकाल अब ख़त्म होने वाला है। लेकिन शहर में विकास कार्यों की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है। सड़कों की स्थिति बेहाल पड़ी है। पांच सालों में हालात और ख़राब हो गए। हालात तो यह है की महापौर के वार्ड में ही सड़के सबसे ज्यादा टूटी हुई पड़ी है। इसी वार्ड में भाजपा का कार्यालय भी है। करणी नगर क्षेत्र की तो यहां पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं जबकि इसी सड़क पर बीकानेर की महापौर का घर है। भारतीय जनता पार्टी का मुख्य कार्यालय भी इसी जगह पर है। यहां पर मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद यहां की सड़क टूटी पड़ी है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं इसके बाद भी यही स्थिति है। जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भाजपा की सरकार है और तो और बीकानेर नगर निगम में भी भाजपा का ही बोर्ड है। करणी नगर क्षेत्र में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं जबकि इसी सड़क पर बीकानेर की महापौर का घर है। यहां पर मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद यहां की सड़क टूटी पड़ी है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं इसके बाद भी यही स्थिति है। जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भाजपा की सरकार है और तो और बीकानेर नगर निगम में भी भाजपा का ही बोर्ड है। इतना ही नहीं आवारा पशुओं की भी सबसे ज्यादा समस्या महापौर के वार्ड में ही है। इन सब के बावजूद महापौर एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

जगह-जगह अतिक्रमण
जगह-जगह फिर से अतिक्रमण होने शुरू हो गए है। शहर का सीवरेज सिस्टम बदहाल है। कई जगहों पर हर थोड़े दिनों के बाद सीवरेज जाम हो जाती है। आखिर इन सब का जिम्मेदार कौन है। इतना ही नहीं नगर निगम की कुछ ही दूरी पर पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र हे जहां बारिश के मौसम में क्या स्थिति होती है, सभी को पता भी है। लेकिन वहां का निरिक्षण करने के लिए क्यों कोई नहीं जाता है। वहां की समस्या का आखिरकार कभी समाधान होगा भी या नहीं। इसके अलावा पिछली बारिश के दौरान सूरसागर से फर्नीचर मार्केट की तरफ जाने वाली सड़क के हाल बेहाल है। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। इस क्षेत्र की जनता परेशान है।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |