महापौर पूरे पांच साल रही विवादों में, अब आई शहर के विकास की याद

महापौर पूरे पांच साल रही विवादों में, अब आई शहर के विकास की याद

महापौर पूरे पांच साल रही विवादों में, अब आई शहर के विकास की याद
बीकानेर। नगर निगम महापौर का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है। इसको लेकर सरकार कभी भी प्रशासक की नियुक्ति कर सकती है। बात करें महापौर के 5 सालों के कार्यकाल की तो शहर में विकास की वजह विवाद अधिक रहे। चाहे निगम के कार्यों में हस्तक्षेप हो या फिर नगर निगम आयुक्त से लगातार विवाद। लेकिन अब जब कार्यकाल खत्म होने को है तो महापौर जी को भी शहर के विकास की याद आने लगी है। बीते सालों की बात करें तो नगर निगम की ओर से शहर में ऐसा कोई खास काम किया ही नहीं गया। सडक़े टूटी है तो वह टूटी ही रही उनको कभी ठीक ही नहीं करवाया गया। जबकि उसी रास्ते से आना जाना भी रहता। नगर निगम से कुछ ही दूरी पर स्थित फर्नीचर मार्केट वाली रोड की स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है। इतना ही नहीं बारिश के मौसम में जगह-जगह हो रहे चल भराव आज भी जस के तस है। पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र के लोग आज भी परेशान है। लेकिन शहर की आम जनता की सुनने वाला कोई भी नहीं है। निगम का कार्यकाल खत्म होने को है तो अब शहर के विकास की याद आ रही है। खैर आएगी भी तो क्यों नहीं क्योंकि अब चुनाव जो होने हैं। महापौर जी भी फिर से चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर कर चुकी है, मेयर बनने के लिए भी तैयार है। लेकिन पिछले 5 सालों में हुए विवाद और शहर में नहीं हुआ कोई भी विकास सभी को याद है। कहने को तो कई घोषणाएं भी हुई। इनमें ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर महिलाओं के लिए शौचालय बनाने की बात की गई थी, लेकिन कहा बना? पिंक बस भी केवल योजना में ही नजर आई। शहर में स्वच्छता के दावे किए जा रहे थे लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग की स्थिति भी किसी से छुपी नहीं है। हर साल कम होने की बजाय वह भी बढ़ती गई, कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। बीकानेर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन जूनागढ़ के सामने की स्थिति बेहद खराब है। पर्यटन के विकास को लेकर कोई प्लान ही कभी तैयार नहीं किया गया है। अब नगर निगम चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, ऐसे में अपने पिछले 5 सालों की कमियों को छुपाने के लिए फिर से घोषणाओं का दौरा जारी है। सवाल तो यही उठता है कि जब पिछले 5 सालों में ही कुछ नहीं हुआ तो अब क्या होगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |