अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले होगा इतने हजार सरप्लस शिक्षकों और कार्मिकों का समायोजन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले होगा इतने हजार सरप्लस शिक्षकों और कार्मिकों का समायोजन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले होगा इतने हजार सरप्लस शिक्षकों और कार्मिकों का समायोजन

बीकानेर। राज्य के विभिन्न स्कूलों में सरप्लस चल रहे शिक्षकों और कार्मिकों का समायोजन 12 दिसंबर से प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले होगा। राज्य में स्कूल क्रमोन्नत होने और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में बदलाव होने से अनेक शिक्षक अधिशेष चल रहे हैं। इन शिक्षकों का रिक्त पदों पर समायोजन किया जाएगा। माध्यमिक एवं प्रारंभिक दोनों शिक्षा निदेशकों ने संयुक्त हस्ताक्षर से सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए 30 बिंदुओं की गाइड लाइन और कैलेंडर गुरुवार को घोषित कर दिया है। गाइडलाइन के मुताबिक सरप्लस शिक्षकों का समायोजन पास के स्कूल में किया जाएगा। वहीं, अंग्रेजी माध्यम स्कूल और नव क्रमोन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में जहां अभी तक पद स्वीकृत नहीं हुए हैं वहां भी स्टाफिंग पैटर्न से पद मानकर अधिशेष शिक्षकों को समायोजित किया जा सकेगा। समायोजन के लिए शिक्षा निदेशालय ने टाइम फ्रेम भी घोषित कर दिया है।

25 नवंबर तक अधिशेष कार्मिकों की पदवार सूची तैयार की जाएगी। राज्य के स्कूलों में करीब 10 हजार शिक्षक अधिशेष बताए जा रहे हैं। अधिशेष शिक्षकों और कार्मिकों का समायोजन रिक्त पदों पर ही किया जाएगा। यदि किसी स्कूल में पद रिक्त है तो पहली प्राथमिकता वहीं दी जाएगी। उसके बाद उसी ग्राम पंचायत या ब्लॉक के स्कूल में रिक्त पद पर संबंधित अभिशेष शिक्षक का समायोजन किया जाएगा। टाइम फ्रेम के मुताबिक इनके पदस्थापन आदेश 6 दिसंबर को जारी होंगे। प्रबोधक और शिक्षाकर्मी सहित पंचायत शिक्षकों के पद माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में नहीं होने के कारण इन स्कूलों से अधिशेष होने वाले इन कार्मिकों का समायोजन प्रारंभिक शिक्षा विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में किया जाएगा। अंग्रेजी मध्यम स्कूलों में चयनित हुए शिक्षकों के अधिशेष होने पर उन्हें प्राथमिकता से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ही लगाया जाएगा।

समायोजन का यह रहेगा टाइम फ्रेम

25 नवंबर – अधिशेष कर्मियों के पदवार सूची तैयार करना।

28 नवंबर – अधिशेष कार्मिकों में से समायोजित होने वाले कार्मिकों की संभावित पदस्थापन स्थान सहित सूची तैयार करना।

28 नवंबर – माध्यमिक शिक्षा विभाग से अधिशेष कार्मिकों की सूची प्रारंभिक शिक्षा विभाग को सौंपना।

2 दिसंबर – प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षा से लौटए गए तथा प्रारंभिक शिक्षा में अधिशेष कार्मिकों की पदवार सूची तैयार करना।

4 दिसंबर – प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा संभावित अधिशेष शिक्षकों की सूची तैयार करना।

6 दिसंबर – अधिशेष शिक्षकों के पदस्थापन आदेश जारी करना।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |