
पारिवारिक विवाद के चलते महिला के साथ की मारपीट






पारिवारिक विवाद के चलते महिला के साथ की मारपीट
बीकानेर लालगढ़ करणी नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़त महिला चंचल खन्ना ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने रामनारायण दुआ, गौरव दुआ व दिव्यांसु खन्ना पर मारपीट के आरोप लगाए है। रिपोर्ट में बताया कि गत 25 सितम्बर की शाम वह ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर आ रही थी। तब आरोपियों ने उसे रोक लिया और जमीन पर पटक कर मारपीट की। धारदार हथियार वार किए, जिससे उसकी अंगुली पर घाव हो गया। परिवादिया चंचल ने बताया कि संपत्ति के हिस्से के 40 लाख रुपए देने तय किए थे। परन्तु बाद में 35 की हामी भरी थी। अब वह भी देने से इनकार कर रहे है। इतना ही नहीं उसे घर से भी निकाल दिया है। आरोपी पीडि़ता के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


