मेवाड़ राजपरिवार के मुखिया महेन्द्र सिंह का निधन, बीकानेर राज परिवार में शोक की लहर

मेवाड़ राजपरिवार के मुखिया महेन्द्र सिंह का निधन, बीकानेर राज परिवार में शोक की लहर

बीकानेर। बीकानेर के भाणजे महाराणा महेंद्रसिंहजी का निधन उदयपुर में हो गया है। उनकी उम्र लगभग 84 वर्ष थी। उनके निधन पर बीकानेर राजपरिवार में शोक की लहर छा गई है। बता दे कि महाराजा सादुलसिंहजी के दोहिते,महाराजा करणीसिंहजी के भांजे, प्रिंसेस सुशील कंवर ऑफ बीकानेर के ज्येष्ठ पुत्र थे। बीकानेर राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने शोक संदेश जारी कर उनके निधन पर दु:ख जताया हे। महाराणा महेंद्रसिंहजी अपने पीछे पत्नी महारानी निरुपमा कुमारी,पुत्र महाराज कुमार विश्वराज सिंह एवं पुत्री प्रिंसेस त्रिविक्रमा कुमारी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए।महाराणा महेंद्रसिंहजी चितौडगढ़़ से सन 1989 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। वे पिछोला झील में बड़ी पाल के पास समोर बाग में रहते थे।प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी और मधुलिका कुमारी ने व बीकानेर की जनता की तरफ से मेवाड़ राजपरिवार को शोक संदेश पारित कर दिवांगत आत्मा की शांति प्रार्थना की।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |