
बीकानेर लॉकअप : बिना मास्क वालों पर पुलिस बरपाएगी कहर, 4 गिरफ्तार





– महाजन पुलिस की कार्यवाही
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस अलर्ट के चलते सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य किया है। इसके बावजूद भी कुछ लोग बेपरवाह बने हुए है। अब बिना मास्क वालों पर पुलिस कहर बरपा रही है।
आज महाजन पुलिस ने बिना मास्क पहनने वाले चार जनों को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी ईश्वरसिंह सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बिना मास्क पहनने वाले राकेश पुत्र कालूगर, मुखराम पुत्र नोलाराम शेरपुरा, घनश्याम पुत्र मनीराम, रामस्वरूप पुत्र धोंकलराम जाट, सतपाल पुत्र हीराराम जाट को गिरफ्तार किया है। इन चारों को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तसा किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |