
अज्ञात वाहन ने दो युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत दूसरा घायल





अज्ञात वाहन में दो युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत दूसरा घायल
बीकानेर। अज्ञात वाहन द्वारा दो युवकों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। इस टक्कर में एक की मौत हो गयी वहीं दूसरा घायल हो गया। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के भारतमाला रोड़ पर किशनासर टोल के नाके के पास 8 नवम्बर की अलसुबह की है। इस सम्बंध में हनुमानाराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई जेठाराम व मूलाराम कैंपर गाड़ी से भारतमाला रोड़ पर जा रहे थे। इसी दौरान बाथरूम करने के लिए एक साइड में उतरे थे। बाथरूम करने उतरे दोनो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी के भाई जेठाराम की मौत हो गयी। वहीं मूलाराम घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |