जब राज था तब जागे नहीं अब चुनाव आते ही याद आने लगे है पुराने वादे

जब राज था तब जागे नहीं अब चुनाव आते ही याद आने लगे है पुराने वादे

जब राज था तब जागे नहीं अब चुनाव आते ही याद आने लगे है पुराने वादे

बीकानेर। बारिश के मौसम के बाद बीकानेर में इन दोनों सड़कों के पेचवर्क का काम किया जा रहा है। जगह-जगह पर हो रखे गड्ढों की भी मरम्मत का कार्य कई जगहों पर चल भी रहा है। वहीं दूसरी और विकास कार्यों के लिए कांग्रेस पार्षदों का धरना भी नगर निगम में जारी है। शहर के वार्डों में विकास कार्य करवाने और जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस के पार्षद निगम परिसर में धरने पर बैठे हैं। लेकिन पिछले 5 सालों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। बीकानेर के तीन विधायक मंत्री भी थे। इसके बावजूद शहर में विकास कोई खास देखने को नहीं मिला। न ही उस समय जनसमस्यों के मुद्दों को उठाया गया और कोई काम हुआ। लेकिन अब जब सरकार बदल गई।

राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद कांग्रेस पार्षद जन समस्याओं को लेकर धरना दे रहे हैं। लेकिन पिछली सरकार के दौरान जब इस तरह की समस्याओं का सामना आमजन को करना पड़ रहा था। उसे दौरान इस तरह की कोई जन समस्याओं को उठाया ही नहीं गया। कहने को तो नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी है लेकिन केवल अपने वार्डों में ही अधिकतर काम हो सके। हालांकि कुछ पार्षदों ने जनसमस्याओं को लेकर मुद्दे उठाए तो कुछ पार्षदों ने जन समस्याओं को लेकर बात ही नहीं की। अब जब कार्यकाल खत्म होने को है तो आमजन के मुद्दे सामने आने लगे हैं।

चुनाव की तो हालांकि घोषणा नहीं हुई लेकिन इसी महीने महापौर और पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उम्मीद की जा रही है की नए साल के शुरू में चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में आमजन के मुद्दे सामने आना भी अब आम बात है। खैर चलो इस बहाने ही सही आम जनता की समस्या सामने तो आ रही है। लेकिन सवाल यही खड़ा होता है जब खुद की सरकार थी आसानी से काम हो भी सकते थे तो फिर उस समय इन मुद्दों को क्यों नहीं उठाया गया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |