Gold Silver

बीती रात हत्या का मामला, एक ही परिवार के दो पक्षों में हुआ खुनी संघर्ष, देखे विस्तार से पूरी खबर

बीती रात हत्या का मामला, एक ही परिवार के दो पक्षों में हुआ खुनी संघर्ष, देखे विस्तार से पूरी खबर

खुलासा न्यूज़। जिले के नाल थाना क्षेत्र में स्थित कावनी गांव में एक युवक को उसके के परिवार के लोगों ने मिलकर इतना पीटा की मौत हो गई। हत्या के इस मामले में अब नाल पुलिस सक्रिय हो गई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। नाल पुलिस के अनुसार कावनी गांव की रोही में करमीसर गांव के कुछ किसानों के खेत हैं। यहां राजू पुत्र भंवरलाल जाट अपने खेत की ढाणी में रहता था। उसके पास परिवार के लोगों का खेत भी है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार को फिर झगड़ा हो गया। राजू के परिजनों का आरोप है कि उसी के परिवार के लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया। राजू को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में बाद में पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने शव को पीबीएम अस्पताल के लिए रवाना किया। जहां पोस्टमार्टम अब से थोड़ी देर में शुरू हो सकता है।

दोनों पक्षों में था आपसी विवाद
दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को दोनों आमने-सामने हो गए और राजू पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद हत्या के आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो सकती है। वैसे एक पुलिस की टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके।

दो जने घायल
इस हमले में दो जने घायल भी हुए है। जिसमें किसनाराम व रामप्यारी का ईलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाठी व चाकूओं से हमला किया। इस हमले में राजूराम की मौत हो गई। वहीं, किसनाराम गंभीर घायल हो गया। इसके अलावा रामप्यारी को भी चोटें आई है। दोनों का ईलाज चल रहा है।

Join Whatsapp 26