Gold Silver

प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट, जानें कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट, जानें कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

जयपुर। वातावरण में नमी कम होने से राजस्थान में दीपावली के बाद सुबह-शाम की सर्दी बढ़ने लगी है। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हैं। रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को सबसे कम रात का पारा फतेहपुर में 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरोही में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान में 7-8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली और गिरावट हो सकती है। हालांकि, कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने में अभी 8-10 दिन या उससे ज्यादा समय और लग सकता है। बीकानेर में सुबह और रात को हल्की सर्दी महसूस हो रही है।

सीकर में मामूली धुंध, बढ़ने लगी सर्दी
सीकर में अलसुबह मामूली धुंध के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आने लगे हैं। सीकर में सोमवार सुबह से मौसम शुष्क रहा। दिन में नमी कम होने के कारण तल्ख धूप के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। शाम को दिन ढ़लने से पहले ही सर्दी में इजाफा होने लगा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन मौसम शुष्क रहने के आसार है। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।

 

Join Whatsapp 26