
शिक्षा निदेशालय के कर्मचारी बैठे धरने पर, जानिए क्या है मांगे





खुलासा न्यूज बीकानेर। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शिक्षा निदेशालय के आगे धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पदोन्नति सहित अनेक मुद्दों पर शिक्षा विभाग के अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के अनुसार मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों की 2023-24 तक की रिव्यु एवं 2024-25 तक की नियमित डीपीसी कर काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थान नहीं देने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना शाम चार बजे दिया गया। आचार्य ने बताया कि शासन एवं प्रशासन से मांग की गई है कि स्कूल शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायक के पदों की 2023-24 तक की रिव्यु और 2024-25 की नियमित डीपीसी नहीं हुई है। लोक सेवा आयोग से चयनित 1986 के कार्मिकों, पंचायत राज विभाग से आये कार्मिकों, दिव्यांगजनों के प्रकरणों को निस्तारित नहीं हुए हैं। आचार्य ने बताया कि मांगे मानने तक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष सुबह से शाम तक लगातार जारी रहेगा। धरने को विभिन्न कर्मचारी नेताओं, संगठनों एवं कर्मचारियों के द्वारा समर्थन दिया। महेन्द्र कुमार पाण्डे महामंत्री राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, किशोर पुरोहित प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान शारीरिक शिक्ष संघ भगत सिंह, सहायक कर्मचारी नेता देवराज जोशी, भामस के कर्मचारी नेता श्यामसुन्दर ओझा आदि ने समर्थन दिया।


