शहर के ये रास्ते चार दिन रहेगें नो व्हीकल जोन, आज ही कर लेवें जरुरी काम

शहर के ये रास्ते चार दिन रहेगें नो व्हीकल जोन, आज ही कर लेवें जरुरी काम

शहर के ये रास्ते चार दिन रहेगें नो व्हीकल जोन, आज ही कर लेवें जरुरी काम
बीकानेर । दीपावली पर आमजन को सुगम यातायात के लिए चार दिन विशेष व्यवस्था रहेगी। 29 अक्टूबर से एक नवंबर की रात तक शहर का हृदयस्थल कोटगेट नो-व्हीकल जोन रहेगा। पहली बार दीपावली दो दिन होने को लेकर चार दिवसीय यातायात व्यवस्था की गई है।मंगलवार से शुक्रवार रात तक सार्दुलसिंह सर्किल से कोटगेट तक, कोटगेट के अंदर से किशन स्वीट्स, दाऊजी रोड तक, कोटगेट से अणचाबाई, अग्रसेन सर्किल तक, रतनबिहारी पार्क से बड़ा हनुमान मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों, ऊंट गाड़ों व बैलगाड़ों का सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक आवागमन बंद रहेगा। इन मार्गों पर आने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं। दुकानदारों को केवल विशेष परिस्थितियों में वाहन ले जाने की छूट रहेगी। खरीदारी करने वाले पैदल बाजार आने वाले लोगों की राह आसान होगी।
यहां नो-पार्किंग
केईएम रोड, स्टेशन रोड, भैरूंजी गली, दाऊजी रोड क्षेत्र नो-पार्किंग रहेगा। इन क्षेत्रों में वाहन खड़ा मिलने पर जब्त

किया जाएगा। पानी की नाली से आगे पाटे नहीं लगाने दिए जाएंगे।
यहां-यहां होगीपार्किंग व्यवस्था
रतनबिहारी पार्क मैदान, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर की घाटी बड़ा बाजार, राजीव मार्ग, फोर्ट स्कूल, साुर्दल स्कूल, पाबू

पाठशाला, त्यागी वाटिका में आमजन के लिए वाहनों की पार्किंग रहेगी। सेना के समस्त वाहनों की पार्किंग जूनागढ़

व सार्दुल सिंह सर्किल के पास होगी। यातायात की समस्त जिमेदारी यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ एवं उप

निरीक्षक अनिल के जिमे रहेगी।
30 जगह स्थायीजाब्ता तैनात
शहर में 30 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया है। यहां पर 28 से 1 नवंबर तक स्थायी

जाब्ता तैनात किया गया है। संबंधित थाना पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। आरएसी, क्यूआरटी, कमांडों रिजर्व जाब्ते

के रूप में तैयार है।मुखबिरों व पुलिस मित्रों, रक्षकों को अलर्ट किया गया है। किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि की सूचना

पुलिस को देंगे। वहीं चोरों, नकबजनों व झपटामारों पर निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन ने चेतक, सिगमा, बुल,

बाइकर्स, महिला शक्ति टीम को मैदान में उतार दिया है।
यह 24 घंटे राउंड-द क्लॉक गश्त कररहे हैं।
शहर में महिलाओं की खरीदारी वाले बाजारों में सादावर्दी में पुलिस महिला व पुरुष जवानों को तैनात किया गया है।

वहीं यातायात व्यवस्था के लिए जिला पुलिस को 35 होमगार्ड अतिरिक्त मिले हैं।
बिना नंबर के वाहन होंगे जब्त
सुरक्षा के मद्देनजर शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबरी, तीन सवारी, मुंह पर ढाटा बांधकर चलने वाले दुपहिया

वाहन चालकों पर निगाह रख कर ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा। नो-एंट्री सुबह आठ से रात दस बजे तक

रहेगी। दीपावली की रात नो एंट्री रात एक बजे तक रहेगी। यातायात एवं संबंधित थाना पुलिस बॉडीवोर्न कैमरे एवं

ब्रीथ एनालाइजर के साथ चेकिंग करेंगे।

 

 

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |