Gold Silver

बीकानेर: अब लॉग बुक में नहीं चलेगा घालमेल, एप से रियल टाइम होगी वाहन की एंट्री

बीकानेर: अब लॉग बुक में नहीं चलेगा घालमेल, एप से रियल टाइम होगी वाहन की एंट्री

बीकानेर। नगर निगम के वाहनों के दैनिक संचालन की जानकारी अब एप के जरिए रियल टाइम दर्ज होगी। निगम इसके लिए एक एप तैयार करवा रहा है। इसमें वाहन के गैराज से निकलने, उसके शहर में संचालन और वापस गैराज में आने तक की पूरी एन्ट्री दर्ज हो जाएगी। वर्तमान में वाहनों के दैनिक संचालन को लॉग बुक में दर्ज किया जाता है। लॉग बुक में कई बार फर्जी एन्ट्री भरने की शिकायतें सामने आती रहती है। अब एप जीपीएस के माध्यम से वाहन की लोकेशन के आधार पर रियल टाइम एंट्री भरता रहेगा। इससे वाहन कब, कहां चल रहा है अथवा खड़ा है, इसकी जानकारी भी अधिकारियों को रियल टाइम मिलती रहेगी। एप में वाहन के गैराज से निकलने, कार्य के दौरान वाहन के चलने, गैराज में पुन: पहुंचने का समय और कुल संचालन की रियल टाइम एंट्री होगी। एप पर निगम के सभी वाहनों की जानकारी देखी जा सकेगी।

 

Join Whatsapp 26