खुशखबरी: शहर में इस जगह इतने लाख की लागत से बनेगी सड़क

खुशखबरी: शहर में इस जगह इतने लाख की लागत से बनेगी सड़क

खुशखबरी: शहर में इस जगह इतने लाख की लागत से बनेगी सड़क
बीकानेर। सूरसागर की दीवार और जूनागढ़-फर्नीचर वाली रोड के दिन अब बन जाएगी। 2023 में हुई प्री मानसून की बारिश में फर्नीचर रोड धंस गई थी। सूर सागर की दीवार भी 20 फिट गहरी धंस गई थी। दोनों को अब बनाने की तैयारी है। छह महीने पहले यही काम 56 लाख में होने वाला था। इसे अब करीब 26 लाख में होगा। पहले 56 लाख में जूनागढ़ के साइड वाला नाला फर्नीचर शॉप की ओर शिफ्ट होने वाला था। 26 लाख में सूरसागर से सटा नाला और सड़क बनेगी शिफ्ट नहीं होगी।

दरअसल 2023 की प्री-मानसून की बारिश में दो-तीन घंटे में 56 एमएम बारिश हुई थी। फर्नीचर वाली रोड के पास सूरसागर से सटा नाला पानी के वेग को सह नहीं पाया और दीवार के साथ पूरा नाला खाई में दरक गया। इसलिए करीब 3 महीने तक ये रोड पूरी तरह बंद रही। उसके बाद जब मानसून 2023 का दौर खत्म हुआ तो नगर निगम पर दबाव बना कि इस रोड और नाले को सही किया जाए। लंबी जद्दोजहद के बाद नाला और खाई की दीवार तो सही हो गई लेकिन इस सड़क का कोई हल नहीं निकला। हैरानी की बात है कि जहां से करीब रोज 20 हजार से ज्यादा लाेग गुजरते हैं।

2024 की शुरूआत में नगर निगम पर दबाव बना तो यहां की एक डीपीआर बनाई गई। उसमें करीब 56 लाख रुपए का खर्चा आंका गया। खर्चा इसलिए ज्यादा आंका गया क्योंकि करीब 100 मीटर नाले को सूरसागर की दीवार की ओर से फर्नीचर वाली दुकानों के सामने निकाले जाने का प्रस्ताव बना ताकि सूरसागर की दीवार हर बार ढहने का मामला खत्म हो। लेकिन जैसे ही टेंडर लगा तो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वो आयुक्त भी बदल गए। अब नए आयुक्त ने नए सिरे से इस सड़क को ठीक कराने की योजना बनाई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |