Gold Silver

शिक्षा मंत्री पर मधुमक्खियों का हमला, दौड़ते हुए निकले, ब्लड प्रेशर बढ़ा

खुलासा न्यूज नेटवर्क। शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। चित्तौडग़ढ़ के रावतभाटा में पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद दिलावर का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। हालांकि, चेकअप के बाद डॉक्टर ने कहा कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भैंसरोडगढ़ कस्बे की है। जानकारी के अनुसार, दिलावर भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति पहुंचने के बाद उसके पीछे सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान शौचालय में लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने उनके गले और दाएं हाथ पर डंक मार दिए। इसके बाद वे तेजी से दौड़ते हुए बाहर निकले। बाहर मौजूद स्टाफ ने उन्हें संभाला। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के शरीर से डंक निकाले। मंत्री को पंचायत समिति प्रधान कार्यालय ले जाया गया। वहां बीसीएमओ डॉ. अनिल जाटव को बुलाया। मौके पर दो डॉक्टर पहुंचे। मंत्री को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद मंत्री दिलावर ने प्रधान आरती बरेशा, अभियंता महावीर मीणा और अतिरिक्त विकास अधिकारी सतेंद्र सिसोदिया से सफाई व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा।

Join Whatsapp 26