मां करणी के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत

मां करणी के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत

खुलासा न्यूज, बीकानेर। मां करणी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को नवरात्र की सप्तमी पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं मां करणी के भजनों को गाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय परिसर स्थित माताजी मंदिर से निकली यह शोभायात्रा दीनदयाल सर्कल, गर्वमेन्ट प्रेस रोड होते हुए जूनागढ़ पहुंची। यहां पर मां तेमड़ा राय की आरती की गई। इस दौरान दर्शनार्थियों की भीड़ जमा थी।

माता की पालकी सूरसागर रोड से कीर्ति स्तंभ होते हुए गाजे-बाजे व जयकारों के साथ पुन:मन्दिर पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा, गुलाबजल व गुलाल से स्वागत किया गया। हनुमान हत्था स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर प्रन्यास से जुड़े राजेश छंगाणी, मोहन महाराज ने बताया कि पहली बार निकाली गई इस शोभायात्रा में झांकी के ऊपर चील रूप मां करणी का स्वरूप सांवली के दर्शन से करणी भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सजे-धजे ऊंट एवं घोड़े शोभा यात्रा के आगे चल रहे थे।

पुजारी छंगाणी ने बताया कि 11 व 12 अक्टूबर को कन्या पूजन के साथ नवरात्र आयोजन की पूर्णाहुति होगी। शोभायात्रा के लिए कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थे। नवरात्र के उपलक्ष में मंदिर में सात दिनों से भजन-कीर्तन भी चल रहे हैं। गरबा भी खेला गया। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सुबह से रात तक श्रद्धालु आते रहते हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |