हरियाणा में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर, उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री

हरियाणा में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर, उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री

हरियाणा में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर, उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री

खुलासा न्यूज़। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह हरियाणा में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। दोपहर दो बजे तक के नतीजों में भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस, जो राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही थी, वह 37 सीटों पर ही आगे है। इनेलो गठबंधन सिर्फ दो सीटों पर आगे है। अन्य तीन सीटों पर आगे हैं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। गठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रहा है। नेशनल कांफ्रेंस ने 41 सीटों पर लीड बना रखी है, जिसमें 8 पर जीत मिल गई। वहीं कांग्रेस 6 सीट पर आगे है, इसमें दो जीत गए। फारूक अब्दुल्ला ने कहा- उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे। वहीं भाजपा 29 पर आगे है जिसमें 11 जीत गए और पीडीपी ने 4 में से एक सीट जीत ली। निर्दलीय और छोटी पार्टियां 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दो सीट पर चुनाव लड़े। बडगाम में उन्हें जीत मिली, गांदरबल पर आगे चल रहे हैं। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से पीछे हैं। उन्होंने कहा- मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। उधर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा सीट से हार गए हैं। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

 

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |