
रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बढ़त





रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बढ़त
खुलासा न्यूज़। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने की उम्मीद बन गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। यहां भाजपा 49 से 50 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
हरियाणा में क्या है स्थिति | ||
पार्टी | रुझान में आगे | जीत |
BJP | 49 | |
कांग्रेस | 35 | |
इनेलो-बसपा | 2 | |
JJP-ASP | 0 | |
AAP | 0 | |
अन्य | 4 |
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है? शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी। जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 सीटों पर बीजेपी की लीड 2 हजार से कम है। इन पर कभी भी उलटफेर हो सकता है। लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से पूर्व रेसलर विनेश फोगाट आगे हो गई हैं।

