हरियाणा में 90 सीटों पर 9 बजे तक 9.53 फीसदी वोटिंग, रोहतक में पूर्व एमएलए पर हमला, कपड़े फाड़े

हरियाणा में 90 सीटों पर 9 बजे तक 9.53 फीसदी वोटिंग, रोहतक में पूर्व एमएलए पर हमला, कपड़े फाड़े

हरियाणा में 90 सीटों पर 9 बजे तक 9.53 फीसदी वोटिंग, रोहतक में पूर्व एमएलए पर हमला, कपड़े फाड़े

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71 फीसदी जींद जिला में हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। इससे पहले सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई। वहीं रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डाला। सीएम नायाब सिंह सैनी ने भी नारायणगढ़ में मतदान किया। उधर, शूटिंग प्लेयर और ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने भी मतदान किया। मनु ने झज्जर में बताया, ‘मैंने पहली बार मतदान किया। सभी मतदाता सही कैंडिडेट चुनकर वोट डालें। भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरूद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के आरोप लगाए हैं। कमल ने खुद को BJP का एजेंट बताया है। सूत्रों के मुताबिक हाथापाई व दुर्व्यवहार के बाद कमल प्रधान ने जिला परिषद चेयरमेन अनिता मालिक से मुलाकात की। रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मदीना गांव में हुई धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए और निजी सचिव घायल हो गए। बलराज कुंडू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने ये हमला कराया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |