एक्शन के मूड में नगर निगम, तैयार की इनकी सूची, अब नोटिस और जुर्माने की तैयारी

एक्शन के मूड में नगर निगम, तैयार की इनकी सूची, अब नोटिस और जुर्माने की तैयारी

एक्शन के मूड में नगर निगम, तैयार की इनकी सूची, अब नोटिस और जुर्माने की तैयारी

बीकानेर। नगर निगम अब एक्शन के मूड में है। नगर निगम ने अब उन डेयरी संचालकों की सूची तैयार कर रहा है जो सीवरेज में गोबर और कचरा डालते हैं। इसके अलावा उन प्रतिष्ठानों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है जो बड़े पैमाने पर अपना कचरा सीवर में डालते हैं। दरअसल शहर में सीवरेज की दशा खराब है। आए दिन जाम की शिकायतें रहती हैं। एक दिन पहले भी रोडवेज बस स्टैंड के सामने सीवर जाम हो गई। निगम ने जब इसकी तहकीकात की तो सामने आया कि पास के प्रतिष्ठान सारा कचरा सीवरेज में डालते हैं। इसके बाद निगम ने 4 अक्टूबर को आदेश जारी किया। उसमें गोपनीय टीम लगाई गई। उन सभी डेयरियों की सूची मांगी गई जिनके यहंा गाय तो हैं लेकिन गोबर के ना तो ढेर लगते हैं और ना वे अन्यत्र गोबर फेंकने जाते हैं। इससे तय होगा कि वो सारा गोबर और कचरा नाली और सीवरेज में डाल रहे हैं। ऐसी तमाम डेयरियां हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीवरेज की मूल समस्या ही उसमें कचरा, गोबर व अन्य सामग्री जाना है। ये लोग ही करते हैं और बाद में जब उनको तकलीफ होती तो निगम को दोष देते हैं। निगम अपनी जिम्मेवारी निभाएगा लेकिन लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इसलिए अब नोटिस और जुर्माने की तैयारी है। इतना जुर्माना लगेगा कि बाद में ऐसा करना ही बंद कर देंगे। जुर्माना नहीं दिया तो प्रतिष्ठान सील किया जाएगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |