
बीकानेर: आज आएंगे दो केन्द्रीय मंत्री, शिक्षा मंत्री दिलावर साथ रहेंगे





बीकानेर: आज आएंगे दो केन्द्रीय मंत्री, शिक्षा मंत्री दिलावर साथ रहेंगे
बीकानेर। केन्द्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी शनिवार को बीकानेर आएंगे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी भी शनिवार को यहां आ रहे हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर केंद्रीय मंत्रियों के साथ रहेंगे। दिलावर शुक्रवार की रात ही बीकानेर पहुंच गए।
भागीरथ चौधरी 6 अक्टूबर को बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। वे मुकाम में गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे। उसके बाद करणी माता दर्शन करेंगे। फिर भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। जयंत चौधरी पौने ग्यारह बजे नाल हवाई अडडा पहुंचेंगे। वे दिन में डूंगर कॉलेज, चौधरी चरणसिंह गर्ल्स हॉस्टल, वेटेरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में पब्लिक मीटिंग और डाबला तालाब में भी जनता को संबोधित करेंगे। जसनाथ जी मेले में भी जाएंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर करेंगे। रविवार को सुबह नौ बजे मुकाम धाम नोखा जाएंगे।
साढ़े 12 बजे वे नागौर के लिए रवाना होंगे। जिला परिषद के सीईओ और एसीईओ को प्रोटोकॉल अधिकारी लगाया गया है। भागीरथ चौधरी दोपहर 12 बजे मुकाम पहुंचेंगे। डेढ बजे रासीसर में घर घर जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर वे शाम पांच बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दिन में जयंत चौधरी के साथ रहेंगे और शाम पांच बजे कोटा के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री बीकानेर आ गए। यहां उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।

