
हरियाणा में भाजपा को झटका, भाजपा नेता और पूर्व सासंद कांग्रेस में शामिल






खुलासा न्यूज नेटवर्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर गुरुवार, 3 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस की महेंद्रगढ़ रैली में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने दूर से ही उन्हें नमस्ते किया। तंवर ने 5 साल पहले हुड्डा से मतभेद के बाद ही कांग्रेस छोड़ी थी। इसके बाद टीएमसी और आम आदमी पार्टी में भी रहे। लोकसभा चुनाव के पहले 20 जनवरी को भाजपा में शामिल हुए थे। इस तरह 5 साल में चार पार्टियां बदलीं। 2019 में कांग्रेस छोडऩे के बाद अपना भारत मोर्चा नाम से पार्टी भी बनाई थी। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने तंवर को सिरसा सीट से टिकट दिया था। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा से हुआ। सैलजा ने तंवर को 2,68,497 वोटों से हराया था।


