आज रात 3 बजे से नवरात्र की स्थापना शुरु दोपहर 12:51 तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त

आज रात 3 बजे से नवरात्र की स्थापना शुरु दोपहर 12:51 तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त

घट स्थापना का मुहूर्त
आज रात 3 बजे से नवरात्र की स्थापना शुरु दोपहर 12:51 तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
बीकानेर। इस बार शारदीय नवरात्र में 9 की जगह 10 दिन तक माता की आराधना होगी। नवरात्र में एक तिथि की वृद्धि हो गई है। खास बात यह है कि इस बार नवमी की पूजा और विजयादशमी पर्व भी एक ही दिन मनाया जाएगा और नवरात्र का उत्थापन दशहरे के अगले दिन होगा। नवरात्र की शुरुआत गुरुवार को होगी। पंडितों के अनुसार बुधवार आधी रात के बाद ही प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।
इसलिए देवरों, देवी मंदिरों में नवरात्र की स्थापना रात 3 बजे बाद ही शुरू हो जाएगी। जवारा बोना, कलश स्थापन, अखंड ज्योत लगने का श्रीगणेश हो जाएगा। गुरुवार को सुबह 6:35 बजे से 8:30 बजे तक शुभ चौघडिय़ा रहेगा। दोपहर 12:03 बजे से 12:51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
दोपहर में 12:28 बजे से 3.24 बजे तक लाभ-अमृत, शाम 4:50 बजे से 6:18 बजे तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। 11 अक्टूबर को एक ही दिन अष्टमी-नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी। 11 अक्टूबर शुक्रवार को अष्टमी तिथि दोपहर 12:7 बजे तक रहेगी। अष्टमी का पूजन-हवन करने वाले इस दिन 12 बजकर 7 मिनट से पहले ही अनुष्ठान कर सकेंगे। नवमी तिथि इसी दिन दोपहर 12:8 मिनट से शुरू होगी।
इसके बाद नवमी तिथि में हवन-पूजन करना शुभ रहेगा। इस दिन सुबह 8 बजकर 5 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक लाभ-अमृत, दोपहर 12 बजे से 12:48 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, दोपहर 12:24 से 1:51 बजे तक शुभ, शाम 4:44 बजे से 6:10 बजे तक चंचल का मुहूर्त रहेगा। मंदिरों व स्थानकों पर दशम का हवन-पूजन व विसर्जन 12 अक्टूबर शनिवार को होगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |