आर्थिक तंगी परेशान एक परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, पति-पत्नी व बेटी की मौत, 14 साल का बेटा अस्पताल में भर्ती

आर्थिक तंगी परेशान एक परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, पति-पत्नी व बेटी की मौत, 14 साल का बेटा अस्पताल में भर्ती

खुलासा न्यूज बीकानेर। मंगलवार व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना को सुनकर हर कोई स्तब्ध है। जहां पति-पत्नी और सात साल की बेटी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वहीं, बेटे की तबीयत खराब हो गई। पुलिस को मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है। आईजी ओम प्रकाश पासवान के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले राहुल मारू, उनकी पत्नी रुचि मारू और बेटी आराध्या (7) की मौत हो गई। तीनों के शव मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में पड़े मिले थे। बेटे चैतन्य (14) की हालत ठीक नहीं थी। उसे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। तीनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण कर्ज को बताया है। इसमें बैंकों और लोगों के परेशान करने का हवाला दिया गया है।

 

बीमारी के कारण हो गया था मोटा कर्जा

राहुल मारू की होलसेल की मेडिकल शॉप है। उनकी पत्नी रुचि को कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज हो गया था। रुचि की बीमारी पर खर्च के कारण राहुल ने कुल 80 लाख रुपए का लोन बैंक और परिचितों से लिया था। इसमें से 20 लाख का कर्ज हुडको कॉलोनी स्थित अपना घर, गाड़ी और सामान बेचकर चुका दिया था। अब 60 लाख का लोन बकाया था। देनदार लगातार उससे तकादा कर रहे थे। राहुल अपना मकान बेचने के बाद जयनारायण व्यास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

अंत्योदय नगर में एक परिवार के पांच लोगों ने किया था सुसाइड

बता दें कि 10 महीने पहले बीकानेर के अंत्योदय नगर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा था कि ससुराल और पीहर वाले परेशान कर रहे थे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |