
विधायक जेठानंद व्यास और बिहारीलाल बिश्नोई को मिली यह जिम्मेदारी





विधायक जेठानंद व्यास और बिहारीलाल बिश्नोई को मिली यह जिम्मेदारी
जयपुर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के नेता भी दमखम दिखाएंगे। राजस्थान भाजपा से 36 नेताओं-पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के भी 30 से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है। इनमें करीब 15 से ज्यादा विधायक और सांसद के नामों पर मंथन चल रहा है।
हरियाणा में भाजपा के इन नेताओं को जिम्मेदारी
सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक बाबा बालकनाथ, गुरवीर सिंह बराड़, कुलदीप धनखड, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, निहालचंद मेघवाल, रंजिता कोली, मनोज राजोरिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, अतर सिंह भडाणा, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, रवि नैयर, बलवीर विश्नोई, हर्ष यादव, महेन्द्र सिंह राठौड़, रामस्वरूप कोली, आत्माराम, कर्नल देवानंद गुर्जर, बच्चू सिंह बैंसला।
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के इन नेताओं को जिम्मेदारी
विधायक कैलाश वर्मा, शत्रुघ्न गौतम, छगन सिंह राजपुरोहित, कल्पना देवी, लालाराम बैरवा, विधायक नौक्षम चौधरी, विधायक जेठानंद व्यास, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन, विमल अग्रवाल, विष्णु चेतानी, भूपेन्द्र बडौली, भगवान सिंह चौहान, लादूराम तेली, दुर्गासिंह, सोहनलाल आंजना।

