जल्द होगी जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा, इस नाम पर लग सकती है मुहर

जल्द होगी जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा, इस नाम पर लग सकती है मुहर

जल्द होगी जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा, इस नाम पर लग सकती है मुहर

बीकानेर। भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब जिला स्तर पर भी बदलाव की तैयारियां तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिलने वाला है। इसको लेकर जयपुर, दिल्ली तक मुलाकातों का दौर भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायकों से रायशुमारी करने के बाद ही नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। ऐसे तो जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नेता अपने आप को दौड़ में सबसे आगे बता रहे है। लेकिन जानकारों के अनुसार तीन नाम प्रमुखता से सामने आ रहे है। इनमें से किसी एक को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इनमें सबसे आगे पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका और वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनलाल बैद का नाम चल रहा है। किस नाम पर अंतिम मोहर लगेगी वो तो आने वाला समय ही बताएगा।

लेकिन फ़िलहाल यह तीन जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे है। इसका प्रमुख कारण यह है की पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा हमेशा विवादों से तो दूर रहे ही है साथ ही संघ की पसंद भी है। इसके अलावा महावीर रांका इन दिनों अर्जुनराम मेघवाल खेमे में नजर आ रहे है, जो पहले कभी देवीसिंह भाटी खेमे में थे। लेकिन अर्जुनराम मेघवाल का विश्वास कितना जीत पाते है, वो तो वक्त ही बता पाएगा। इससे पहले कभी मोहन सुराणा का नाम भी आगे चलता था। वह भी अर्जुनराम खेमें के सबसे ख़ास में से एक थे। हाल फ़िलहाल सुराणा के नाम की चर्चा नहीं है। जबकि साफ छवि वाले सोहनलाल बैद की भी संगठन में अच्छी पकड़ है। पहले यूआईटी चेयरमैन के भी प्रमुख दावेदारों में से एक थे।

विधायक भी कर चुके है चर्चा
सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले बीकानर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी एक बैठक कर चुके है। संभवतः यह बैठक जिलाध्यक्ष को लेकर ही की गई है। अब देखना यह है की आलाकमान किस नाम पर विचार करेगा। क्या इस बार दोनों विधायकों से रायशुमारी के बाद नाम फाइनल होगा या एक बार केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की बात मान बीकानेर को भाजपा जिलाध्यक्ष मिलेगा। क्योंकि अब नगर निगम चुनावों को देखते हुए जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |