Gold Silver

होमगार्ड जवान के मर्डर में शामिल महिला गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन रिमांड पर लिया

खुलासा न्यूज नेटवर्क। चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में होमगार्ड के भगवानाराम शर्मा के मर्डर में नामजद आरोपी महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को सिरसा के डबावाली से डिटेन किया। जहां पुलिस ने थाने में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

तारानगर डीएसपी मिनाक्षी के अनुसार होमगार्ड के जवान भगवानाराम शर्मा (50) के मर्डर में पुलिस ने शातिर नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। भगवानाराम शर्मा का मर्डर गिरफ्तार महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर किया गया था, क्योंकि महिला कौर गोविन्दराम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।

मृतक भगवानाराम शर्मा 30 अगस्त को अपने खेत गया था। तब आरोपी महिला के साथ छेड़छाड़ करने की हरकत की थी। जिसके बारे में महिला ने गोविन्दराम को बताया। जिस पर गोविन्दराम, राकेश और सुरेश ने पीट पीटकर भगवानाराम का मर्डर कर दिया था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी गोविन्दराम, सुरेश व राकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

Join Whatsapp 26