
बेजुबानों के लिये कर्णवीर बनी है कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी





बीकानेर। कोरोना महामारी के चलते जहां एक और पूरा विश्व इस महामारी की त्रासदी झेल रहा है हमारे शहर बीकानेर में भी लॉक डाउन की कारण से लोग अपने घरों में बैठे हैं। जिसकी वजह से पशु पक्षियों के लिए दाने पानी की भी दिक्कत आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा 5000 पालासिए शहर के विभिन्न भागों में लगाए जाएंगे। जिससे पक्षी अपनी प्यास बुझा पाए तथा 1 क्विंटल दाना पक्षियों के लिए रोज डाला जाएगा।
5 क्विंटल हरा चारा आवारा पशुओं के लिए वह 50 किलो आटे की रोटी आवारा कुत्तों के लिए रोज बनाकर इन पशु पक्षियों के भूख और प्यास का प्रबंध किया जाएगा। संस्था के प्रदेश प्रभारी उमा सुधार ने बताया कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा अभी रोजाना 3500 व्यक्तियों के लिए 23 मार्च 2020 से रोजाना भोजन के पैकेट बनाकर वितरण कर रही है।
संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक करीब 5000 मास्क व सैनिटाइजर भी वितरण किए गए हैं । मास्क का वितरण जारी रहेगा संस्था के कार्यकर्ता द्वारा निशुल्क भोजन बनाकर वितरण करने वाली अन्य संस्थाओं व मोहल्लों को सैनिटाइजर किए जाने का कार्य भी किया गया। संस्था ने हिमालया कंपनी के प्रदेश प्रतिनिधि रोहित श्रीमाली द्वारा उपलब्ध करवाई गई। हिमालया कंपनी की साबुनों का वितरण भी किया गया था। संस्था के कार्यकर्ता मुरली गहलोत, अशोक कच्छावा,विनोद चावरीया,गौरीशंकर भाटी,सुरेश,अर्चना नागर,सुशील सिंह भाटी, पन्नालाल सोलंकी,भीमराज सेवक आदि द्वारा निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। भामाशाह व जन सहयोग से यह पुनीत कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस विपदा की घड़ी में मनुष्य हो या पशु पक्षी कोई भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ संस्था के समस्त सदस्य इस पुनीत कार्य में लगे हुए।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 118000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 118000 |