
बेटी-पति को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंची विवाहिता, सड़क हादसे का हुई शिकार






बेटी-पति को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंची विवाहिता, सड़क हादसे का हुई शिकार
चूरू। पति और दो साल की बेटी को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड ने मिलने चूरू पहुंची विवाहिता बाइक से गिरकर घायल हो गई। फ्रेंड और उसके परिजनों ने विवाहिता को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती उत्तरप्रदेश के कानपुर कर रहने वाली है। घटना की सूचना मिलने कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के कानपुर की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता की 5 महीने पहले चूरू के तारानगर निवासी युवकसे फेसबुक पर दोस्ती हो गई। जो इतनी बढ़ गई की विवाहिता अपना घर बार छोड़कर युवक से मिलने के लिए कानपुर से ट्रेन में बैठकर चूरू के लिए रवाना हो गई। विवाहिता के दिल्ली पहुंचने पर जब युवक को इस बात का पता चला तो उसने विवाहिता को 400 रुपए फोन पे कर वापस घर लौट जाने को कहा। इसके बावजूद भी विवाहिता जिद कर तारानगर पहुंच गई। विवाहिता के कॉल करने पर युवक बाइक पर बैठाकर अपने गांव ले जा रहा था। इस दौरान विवाहिता बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। युवक और उसके परिजनों ने विवाहिता को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया।


