
सिलेंडर के दामों में फिर बढोतरी, इतने रुपये मंहगा हुआ सिलेंडर





नई दिल्ली आज यानी १ सितंबर २०२४ से १९ किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ३९ रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये १६९१ रुपए का मिलेगा। वहीं टेलीकॉम रेगुलेशन में आज से बदलाव हुए हैं जिससे फर्जी कॉल और मैसेज रुक सकते हैं।
इसके अलावा एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूलकी कीमतों को ४,५६७ रुपए प्रति किलोलीटर (१००० लीटर) तक घटा दिया है। वहीं राजस्थान में ४५० रुपए में सिलेंडर मिलेगा।
सितंबर महीने में होने वाले ६ बदलाव…
१. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: ३९ रुपए तक दाम बढ़े, घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं
आज से १९ किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ३९ रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में दाम अब ३९ रुपए बढ़कर ₹१६९१.५० हो गए हैं। पहले ये ₹१६५२.५० में मिल रहा था। कोलकाता में यह ३८ रुपए बढ़कर ₹१८०२.५० में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹१७६४.५० थे।
मुंबई में सिलेंडर १६०५ रुपए से ३९ रुपए बढ़कर १६४४ रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर १८५५ रुपए का मिल रहा है। हालांकि, १४.२ ्यत्र वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹८०३ और मुंबई में ₹८०२.५० का मिल रहा है।

