बीकानेर: प्रत्याशी जुटे प्रचार में, इस दिन होगा मतदान

बीकानेर: प्रत्याशी जुटे प्रचार में, इस दिन होगा मतदान

बीकानेर: प्रत्याशी जुटे प्रचार में, इस दिन होगा मतदान

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में सदस्य के रिक्त स्थान को भरने के लिए 5 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन, नाम वापसी के अब चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी रहे है। इनमें भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित करने के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। भाजपा और कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य वार्डों के पार्षद भी अपनी-अपनी पार्टियों के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार कर रहे है। रिटर्निंग अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू के अनुसार वार्ड संख्या तीन में पांच सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा की ओर से नंद किशोर, कांग्रेस की ओर से नन्द लाल तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गणेश कच्छावा, जय सिंह और लक्ष्मण कुमार चुनाव मैदान में है।

प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
वार्ड संख्या तीन में 5 सितंबर को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना 6 सितंबर को प्रात: 9 बजे होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 5 सितंबर को वार्ड संख्या तीन में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है।

5624 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग
वार्ड संख्या तीन में होने वाले उप चुनाव के दौरान कुल 5624 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 3052 पुरुष मतदाता और 2572 महिला मतदाता शामिल है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |