
एक सितंबर को शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, जिला संयोजक व सदस्य किये नियुक्त





खुलासा न्यूज बीकानेर। एक सितम्बर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। जिसके तहत बीते बुधवार को प्रदेश संयोजक व अन्य सदस्यों की घोषणा हुई थी। वहीं, गुरुवार को जिला संयोजकों और सदस्यों की घोषणा की गई है। बीकानेर में जिला संयोजक के रूप में वर्तमान में महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। साथ ही सदस्य के तौर पर जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, उप महापौर राजेन्द्र पंवार,गोपाल अग्रवाल,भारती अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। वहीं देहात संयोजक के रूप में संवाई ङ्क्षसह तंवर को नियुक्त किया गया है। सदस्यों के रूप में ओबीसी मोर्चा के भंवरलाल जांगिड़,श्याम सुंदर पंचारिया,सरोज प्रजापत,किशन ईणखिया को जिम्मेवारी दी गयी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |