सेवानिवृत्त जन सम्पर्क अधिकारी दिनेश सक्सेना का निधन

सेवानिवृत्त जन सम्पर्क अधिकारी दिनेश सक्सेना का निधन

सेवानिवृत्त जन सम्पर्क अधिकारी दिनेश सक्सेना का निधन
बीकानेर। जन सम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश सक्सेना का थोड़ी देर पहले निधन हो गया। सक्सेना बीकानेर में पीआरओ से उच्च पदों पर आसीन रहे। वे पत्रकारों  जगत में बहुत लोकप्रिय थे। प्रशासन व पत्रकारों के मध्य उनको सदा मजबूत कड़ी के रूप में पहचाना जाता था। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई लोकसभा व विधानसभा के चुनाव सफलता पूर्वक कराये। सरकारी अभियानों के सफल संचालन के लिए उनको अनेक बार राज्य सरकार व जिला प्रशासन सम्मानित भी कर चुका था। उन्होंने सेवानिवृति के बाद कुछ समय वेटरनरी विश्वविद्यालय में भी अपनी सेवाएं दी।
इन्होने शोक व्यक्त किया
प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी जोशी,महासचिव कुशाल सिंह मेडतिया, राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष सुमित व्यास,बृजमोहन रामावत शिव भादाणी, राजेश छंगाणी, गिरिराज भादाणी, त्रिभुवन रंगा, दिगेश्वर सैन, अतुल आचार्य, दशरथ रामावत, विजय कल्ला, विनोद जोशी,श्याम मारु, लक्ष्मण राघव,मोहम्मद अली पठान, रवि बिश्नोई सहित पत्रकारों ने शोक प्रकट किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |