Gold Silver

हरियाणा में 24 घंटे में चार विधायकों ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफा देने वालों में दो पूर्व मंत्री

खुलासा न्यूज, नेटवर्क। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से डॉ. अजय सिंह चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) में घमासान मचा है। पूर्व श्रम मंत्री अनूप धानक के इस्तीफे के बाद शनिवार,17 अगस्त को 3 और विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें शाहबाद सीट से विधायक रामकरण काला, गुहला चीका सीट से विधायक ईश्वर सिंह और टोहाना सीट से विधायक देवेंद्र बबली शामिल हैं। चौटाला को लिखे लेटर में विधायक ईश्वर और रामकरण ने इस्तीफे की वजह निजी बताया है। इस तरह 24 घंटे में JJP के 4 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। रामकरण, ईश्वर और देवेंद्र कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। अनूप धानक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन अटकलों पर अब तक इनका बयान सामने नहीं आया है। राज्य में 1 अक्टूबर को एक ही फेज में 90 सीटों पर चुनाव होंगे। 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Join Whatsapp 26