
श्रेष्ठ मुहूत: बहने अपने भाईयों को रक्षाबंधन के इस समय बांध सकेगी रक्षासूत्र






श्रेष्ठ मुहूत: बहने अपने भाईयों को रक्षाबंधन के इस समय बांध सकेगी रक्षासूत्र
बीकानेर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षा बंधन सावन शुक्ला पूर्णिमा 19 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के श्रेष्ठ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों के ललाट पर कुमकुम-अक्षत से तिलक कर मुंह मीठा करवाएगी व हाथों की कलाइयों पर राखियां बांधकर उनके सुख समृद्धि की कामना करेंगी।
रक्षा बंधन को लेकर शहर में गली-मोहल्लों से बाजारों, मुय मार्गों व कॉलोनी क्षेत्रों में राखियों की दुकानें सज गई है। इन दुकानों पर बहनें अपने भाइयों के लिए कलात्मक राखियों की खरीदारी कर रही है।
इस बार रक्षा बंधन के लिए दोपहर 1.33 बजे से पूरा दिन श्रेष्ठ है। भद्राकाल प्रात: 3.05 बजे प्रारंभ होगा, जो दोपहर 1.33 बजे तक रहेगा। इसके बाद रक्षा बंधन के लिए समय श्रेष्ठ है।
क्षा बंधन काविशेष महत्व
सनातन धर्म में रक्षा बंधन पर्व का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों में रक्षा बंधन पर्व का विशेष महत्व बतलाया गया है। स्कन्द पुराण सहित पौराणिक मान्यताओं में रक्षा बंधन को विशेष बताया गया है। स्कन्द पुराण के अनुसार देवासुर संग्राम के समय देवताओं के गुरू बृहस्पति ने इन्द्र की रक्षा के लिए सावन सुदी पूर्णिमा के दिन रक्षा सूत्र बांधा था। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां लक्ष्मी ने राजा बलि के सानुनय अनुरोध पर उसकी कलाई पर रक्षाबंधन किया था।


