ड्यूटी पर तैनात एरिया मजिस्ट्रेट की तबीयत बिगड़ी,पीबीएम में भर्ती






बीकानेर। शहर के कफ्र्यूग्रस्त इलाके का मोर्चा संभाल रहे एरिया मजिस्ट्रेट जगदीश पूनियां की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें तत्काल पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि 55 वर्षीय जगदीश पूनियां के अचानक शुगर बढ़ जाने पर पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से तुरंत उन्हें पीबीएम रैफर कर दिया गया है। पूनियां कृषि विवि में कार्यरत है। जिन्हें नयाशहर थाना क्षेत्र में लगे कफ्र्यू इलाके में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त कर रखा है। जो क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे कि अचानक शुगर बढ़ जाने से बैचेनी महसूस करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पहले पास के निजी अस्पताल ले गये। जहां से उन्हें पीबीएम भेज दिया गया। फिलहाल पूनियां का इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी पीबीएम पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है।

