बीकानेर नगर परिषद् के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का निधन

बीकानेर नगर परिषद् के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का निधन

बीकानेर नगर परिषद् के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का निधन

बीकानेर नगर परिषद् के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया। व्यास ने सभापति के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। वो लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीडित थे और हर दो दिन बाद डायलिसिस करवाना पड़ रहा था। कांग्रेस नेता चतुर्भुज व्यास शुरू से राजनीति में सक्रिय थे। व्यास का बड़े भाई भी राजनीति में सक्रिय थे। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे व्यास को सभापति बनने का अवसर तब मिला, जब तत्कालीन सभापति विजय कपूर का अचानक निधन हो गया। इसके बाद सभी पार्षदों ने मिलकर व्यास को सभापति के रूप में चुना। बीकानेर के पुराने शहर में लालाणी व्यास चौक में रहने वाले व्यास ने सभापति के रूप में शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया था। वो राजनीतिक रूप से कभी विवाद में नहीं रहे। कांग्रेस के सभी खेमों के साथ संबंध बनाए रखते हुए उन्होंने अपना कार्यकाल सहजता से पूरा किया। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उनका नाम आगे आया लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। इसके बाद भी वो सहजता से पार्टी के लिए अपना काम करते रहे। व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |