
महिला के साथ ननदोई ने किया दुष्कर्म, चाकू की नोक पर ले गया था घर से





खुलासा न्यूज, बीकानेर। विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसका विवाह नोखा में हुआ। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। 15 जुलाई को उसका ननदोई उसके पीहर गया और परिवार को धमकी दी। जिसके बाद 20 जुलाई को आरोपी ननदोई रात के समय में उसके घर पर आया और चाकू गर्दन पर रखकर उसे साथ ले गया। आरोपी ने गाड़ी में उसे जबरन बिठाया और जयपुर की और ले गया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जयपुर, वृंदावन, रामदेवरा ले गया और धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने रामदेवरा में उसके पास से जो जेवरात व कुछ नकदी रुपए थे वो भी छीन लिये और उसे वहीं पर छोड़कर चला गया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने ससुराल पक्ष के कहने पर उसके साथ यह कृत्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


