
गंदगी के ढ़ेर से परेशान युवाओं ने थामा झाडू, मौहल्ले को कर दिया साफ, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर





खुलासा न्यूज बीकानेर। प्रदेशभर सहित बीकानेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह कचरे के ढ़ेर लग गए है। शहर के मुख्य मार्ग तक सडांध मार रहे हैं। इस बीच नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई कदम नहीं उठाए जा रहे है, लेकिन स्थानीय लोग अपने मोहल्लों को साफ करने में जुट गए हैं। शहर के मोहता चौक के पास स्थित मरुनायक चौक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मिलकर सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान चौक की सड़कों पर फैली गंदगी को उठाया गया। एकत्र करके एक जगह पर रखा गया। इस मुहिम की शुरूआत शारीरिक शिक्षक व एनआईएस क्रिकेट कोच गौरव पुरोहित और मौहल्ला विकास समिति के युवाओ ने की है। कोच पुरोहित के कहने पर उनके मौहल्लावासियों ने इस सफाई अभियान को शुरू किया। सफल बनाने में कैलाश जोशी, रघु जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी, सौरश शर्मा, मनोज मारू, ओम उपाध्याय अप्पू जोशी, लोकेश जोशी, हेमंत जोशी, गिरधर जोशी व दीपचंद ओझा आदि भी जुटे हुए हैं। फैले हुए कचरे को एकत्र कर अलग रखा गया। इस दौरान नाटेश्वर शिव मंदिर की परिक्रमा से लेकर मोहता चौक तक की सफाई की गई। जैसे-जैसे युवाओं ने सफाई शुरू की, वैसे-वैसे बड़ी संख्या में युवा जुड़ते गए। इस चौक से होकर ही शहर के मुख्य मोहल्लों व चौक की तरफ रास्ता जाता है। राहगीर भी इन युवाओं को सफाई करते देख प्रभावित हुए। उधर, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब तक जारी है। नगर निगम की ओर से हड़ताल खत्म करने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इन्होंने भी अपने-अपने वार्डों में चलाया सफाई अभियान
आज वार्ड नंबर 37 में श्री माताजी मंदिर और हनुमान जी मंदिर के बाहर व अंदर साफ सफाई की। वार्ड सेवक श्याम सिंह हाडला व पार्षद लक्ष्मी कंवर ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है और सावन के पवित्र माह में मंदिरों और धार्मिक स्थलों की साफ सफाई करना हमारा कर्तव्य और सौभाग्य है। कल सुबह शिव मंदिर सुभाषपुरा और श्री करणी माता मंदिर इंद्रा कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया जाएगा। आज के अभियान में शेलेन्दर सिंह राजवी, विरेन्द्र सिंह शिशोदिया, आशुतोष भाटी, मोनू महाराज,आदि ने अपना योगदान दिया।
पिछले पांच दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों लेकर हड़ताल पर है, ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। वार्ड नंबर 36 पार्षद कमल कंर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तियों ने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य मंदिरों में मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों के द्वारा आज साफ-सफाई अभियान चलाया गया। आगामी दिनों में भी अगर हड़ताल ऐसे ही जारी रही तो मुख्य चौक, मुख्य मार्ग, मुख्य पार्कों में मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों के द्वारा साफ सफाई अभियान किया जाएगा। आज के साफ सफाई अभियान में रणजीत सिंह बेलासर,कमल सिंह बन्ना, उम्मेद सिंह लूनखा, भरत कौशिक, सरवन सिंह राठौड़, कमल बन्ना उपस्थित रहे। सभी गणमान्य नागरिकों का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। मोहल्ले के अन्य गणमान्य नागरिक भी इस मुहिम में जुड़कर मोहल्ले के विकास में और साफ-सफाई में अपनी भागीदारी निभाएं।


