
बीकानेर: 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत





बीकानेर: 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत
खुलासा न्यूज़। बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। ढलान पर खड़ा ट्रेक्टर जब चलने लगा तो ये युवक उसे रोकने पहुंच गया। इस दौरान स्वयं उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेक्टर के नीचे आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार की है।
छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले किशनपुरा में स्थित एक चूना फैक्ट्री में ढलान पर ट्रेक्टर खड़ा था। इस दौरान ढलान पर ट्रेक्टर अचानक चल पड़ा। वहां खड़ा अखिलेश तुरंत दौड़कर पहुंचा। उसने ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर फिसल गया। वो स्वयं ट्रेक्टर के नीचे आ गया। ट्रेक्टर उसके ऊपर से निकल गया। ट्रेक्टर का पिछला टायर उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों के ऊपर से निकला। काफी प्रयास करके उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बिहार के मधेपुरा में रहने वाला अखिलेश महज 18 साल का था। छत्तरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच रामचरण हेड कांस्टेबल को सौंपी गई है। प्रथम दृष्ट्या ये लापरवाही प्रतीत हो रही है।
बीकानेर की लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए खुलासा बीकानेर के सभी सोशल अकाउंट को जरूर फॉलो करे।
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@KhulasaNewsBikaner
इंस्टाग्रम – https://www.instagram.com/khulasa.online/
फेसबुक – https://www.facebook.com/khulasaonline/
ट्वीटर (X) एक्स– https://twitter.com/khulasabikaner


