
विधानसभा में आज पास होगा राज्य का बजट, सीएम करेंगे कई बड़ी घोषणाएं





विधानसभा में आज पास होगा राज्य का बजट, सीएम करेंगे कई बड़ी घोषणाएं
खुलासा न्यूज़। राजस्थान विधानसभा में आज शाम राज्य का बजट पास होगा। इससे पहले शून्यकाल और प्रश्नकाल होगा। इसके बाद एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस होगी। शाम को सीएम भजनलाल शर्मा एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देंगे। इस दौरान सीएम कई घोषणाएं भी करेंगे। सीएम पिछले दिनों अनुदान मांगों पर हुई बहस में विपक्ष की तरफ से उठाए गए बड़े मुद्दों पर जवाब देंगे। पेपरलीक, कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर सीएम कांग्रेस राज के आंकड़े पेश करते हुए पलटवार कर सकते हैं। सीएम ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ पर डिटेल में जानकारी दे सकते हैं।
उपचुनाव वाले क्षेत्रों के लिए घोषणाओं के आसार
- बजट में उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए कोई घोषणा नहीं थी। अब माना जा रहा है कि सीएम दौसा, झुंझुनूं, खींवसर, चौरासी और देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए विकास कामों से जुड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
- कर्मचारियों के लिए नई तबादला पॉलिसी की घोषणा भी संभव है। इसके अलावा जिलों के लिए स्थानीय स्तर की घोषणाएं भी होंगी।
वन स्टेट वन इलेक्शन पर ब्योरा दे सकते हैं सीएम
वन स्टेट वन इलेक्शन पर सीएम डिटेल में जानकारी दे सकते हैं। दरअसल, बजट में पंचायती राज और शहरी निकायों के चुनाव एक साथ करवाने की घोषणा की गई थी। शहरी निकायों और पंचायती राज के एक साथ चुनाव करवाने में कानूनी दिक्कतें हैं। उन्हें दूर करने के लिए सरकार को मौजूदा कानूनों में संशोधन करना होगा। इसके लिए अलग-अलग बिल भी लाने होंगे। कुछ संवैधानिक अड़चनें हैं, उनके लिए भी कानूनी विकल्प तलाशने होंगे। सीएम इसे लेकर आगे का रोडमैप बता सकते हैं।
बीकानेर की लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए खुलासा बीकानेर के सभी सोशल अकाउंट को जरूर फॉलो करे।
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@KhulasaNewsBikaner
इंस्टाग्रम – https://www.instagram.com/khulasa.online/
फेसबुक – https://www.facebook.com/khulasaonline/
ट्वीटर (X) एक्स– https://twitter.com/khulasabikaner


